फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cold waves hits jammu kashmir

कोहरे के कारण विमान और रेल सेवा प्रभावित

Fri, 19 Dec 2014 10:34 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
cold waves hits jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। रियासत के ज्यादातर हिस्से में दिनभर काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। कोहरे के कारण इंडिगो की दो फ्लाइट्स रद कर दी गईं, जबकि अन्य फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से एक-दो घंटे देर में रवाना हुईं।

विज्ञापन


इसके अलावा कोहरे के कारण जम्मू पहुंचने और यहां से रवाना होने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। इतना ही नहीं, शनिवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना की गईं बूथ पार्टियां और सुरक्षा बलों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार 21 और 22 दिसंबर को रियासत में मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। उसी दिन से रियासत में ‘चिल्ले कलां’ (40 दिनों की ठंड) शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में दिनभर कड़ाके की ठंड

cold waves hits jammu kashmir

घाटी में दिनभर जहां कड़ाके की ठंड रही, वहीं जम्मू के आसपास के कुछ हिस्सों में दोपहर में धूप नजर आई। लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने अपना कहर शुरू कर दिया। सुबह से ही घने कोहरे के कारण इंडिगो की दोनों फ्लाइट्स रद कर दी गईं।

जबकि अन्य फ्लाइट्स एक-दो घंटे देरी से रवाना हुईं। ट्रेनों का भी यही हाल रहा। जम्मू पहुंचने वाली टाटा मुरी और मोहित एक्सप्रेस नौ-नौ घंटे, मालवा एक्सप्रेस छह घंटे और झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे देर से पहुंची।

जम्मू से रवाना होने वाली ट्रेनें भी निर्धारित समय से लेट रवाना हुईं। पूजा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रवाना हुई। जम्मू में यहां दिन का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर संभाग में दिन का न्यूनतम तापमान -4.2  डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

न्यूनतम तापमान एक नजर में

cold waves hits jammu kashmir

लेह सबसे ठंड रहा। लेह में न्यूनतम तापमान - 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6.7 - 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में रियासत में मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की ठंड रहेगी।

कड़ाके की ठंड के चलते जन जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। बाजारों में रौनक गायब रही। शाम ढलते ही सड़कों से ज्यादातर वाहन नदारद हो गए।


न्यूनतम तापमान एक नजर में
पहलगाम     -7.2 डिग्री
श्रीनगर      - 4.2 डिग्री
गुलमर्ग      - 2.6 डिग्री
कुपवाड़ा      - 4.8 डिग्री
काजीगुंड     - 3.6 डिग्री
कोकरनाग    - 3.8 डिग्री
जम्मू         5.9 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed