{"_id":"5a4b1a194f1c1b10788b6058","slug":"cold-wave-continues-temperature-here-was-6-6-c-last-night-in-j-k-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: घाटी में ठंड ने फिर पकड़ा जोर, पारा लगातार गिर रहा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: घाटी में ठंड ने फिर पकड़ा जोर, पारा लगातार गिर रहा नीचे
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
घाटी में ठंड ने फिर जोर पकड़ा लिया है। श्रीनगर में सामान्य से 2.3 डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पारे से रविवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के सभी हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 4-5 जनवरी को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर में शीत लहर से जनजीवन पर असर पड़ रहा है, लेकिन दिन का तापमान 4-5 डिग्री सामान्य से ऊपर चल रहा है। जम्मू में सोमवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री चढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भद्रवाह सबसे सर्द रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos
तापमान की स्थिति
स्थान न्यूनतम
लेह माइनस 14.5
गुलमर्ग माइनस 7.5
पहलगाम माइनस 5.0
कुपवाड़ा माइनस 4.0