फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold wave continues in the Kashmir Valley as temperatures dip to sub-zero

Jammu Kashmir Weather: जम्मू में कड़ाके की ठंड, कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी, जनजीवन प्रभावित

Thu, 11 Dec 2025 11:38 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Dec 2025 11:38 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues in the Kashmir Valley as temperatures dip to sub-zero
Jammu Kashmir Weather - फोटो : ANI

कश्मीर घाटी इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां तापमान लगातार शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। भीषण शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों एवं गर्म वस्त्रों का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


ठंड के बावजूद स्थानीय लोगों में फिटनेस को लेकर जागरूकता भी देखने को मिल रही है। सुबह के समय कई लोग वॉक, दौड़ और हल्की एक्सरसाइज कर खुद को सक्रिय रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि शीतलहर का प्रभाव कम महसूस हो। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

घाटी में जोजिला पास में रविवार रात को हुई बर्फबारी के बाद गिरे पारे में बुधवार को थोड़ा सुधार हुआ। एक दिन में ही 2 से 3 डिग्री का फर्क आया है। घाटी में सबसे कम तापमान बारामुला में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में इस सप्ताह बर्फबारी हो सकती है। तापमान में फिर से कमी आएगी। वहीं सामान्य से 86 फीसदी तक कम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं जम्मू संभाग में सूखी ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जम्मू, उधमपुर समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, धूप में नरमी रही। अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 4.2 डिग्री, कोकेरनाग में 1.8 डिग्री, पांपोर में माइनस 2.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 1.8 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 2.6 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 2.6 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.7 डिग्री, शोपियां में माइनस 4.3 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.6 डिग्री, गांदरबल में माइनस 0.9 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 1.6, जेथान राफियाबाद में माइनस 4.8 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.4 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 8.7 डिग्री, बनिहाल में 5.4 डिग्री, बटोत में 6.5 डिग्री, कटड़ा में 9.5 डिग्री, भद्रवाह में 0.8 डिग्री, कठुआ में 7.4 डिग्री, उधमपुर में 4.8 डिग्री, रामबन में 5.6 डिग्री, सांबा में 3.3 डिग्री, राजौरी में 2.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 6.0 डिग्री, रियासी में 6.4 डिग्री, डोडा में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 5.5 डिग्री, कारगिल में माइनस 5.1 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed