फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cold wave continues in Kashmir, minimum temperature in Leh -10.8 degree

J&K Weather: कोहरे के आगोश में आ रहा जम्मू शहर, कश्मीर में शीतलहर, लेह में न्यूनतम तापमान -10.8 डिग्री

Tue, 20 Dec 2022 10:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 10:31 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्व अधिकारी यशपाल शर्मा ने बताया कि रात्रि में 5 से 7 डिग्री तापमान के पहुंचने पर कोहरा पड़ना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
cold wave continues in Kashmir, minimum temperature in Leh -10.8 degree
पीर पंजाल की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से पटी हुईं - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

रात में पारे में गिरावट के साथ जम्मू शहर के आसपास के इलाकों में कोहरा बढ़ने लगा है। कोहरे से जहां ओस के कण गिर रहे हैं वहीं बाहरी क्षेत्रों में विजिविलिटी (दृश्यता) कम हो रही है। खासतौर पर तड़के और रात को कोहरा पड़ रहा है।

विज्ञापन


आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी कोहरा बढ़ने के आसार हैं, जिससे सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ेगी। कश्मीर में शीत लहर के बीच रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर के साथ जम्मू संभाग के अधिकांश इलाकों में रात्रि में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्व अधिकारी यशपाल शर्मा ने बताया कि रात्रि में 5 से 7 डिग्री तापमान के पहुंचने पर कोहरा पड़ना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वातावरण में जब गर्म हवा रहती है तो तापमान में गिरावट पर सर्दी बढ़ने पर हवा में ठंडे कण पैदा हो जाते हैं जो कोहरे का रूप ले लेते हैं। इसमें कम विजिबिलिटी रहती है, जिससे कोहरा बढ़ता है, लेकिन तापमान बढ़ने पर कोहरा छंट जाता है।

जिन इलाकों में हवा में ठंडे कण अधिक रहते हैं वहां कोहरे का अधिक प्रभाव रहता है। इस बीच राजधानी श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग के माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में अधिक ठंडी रही।

काजीकुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, पहलगाम में माइनस 4.8, कुपवाड़ा में माइनस 3.5, कोकरनाग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 21.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, बटोत में 3.3, कटड़ा में 7.8, भद्रवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

खुश्क सर्दी से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ीं

प्रदेश में खुश्क सर्दी से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। खासतौर पर ड्राइनेस से लोग परेशान हो रहे हैं। एसएमजीएस के त्वचा विभाग के एचओडी डॉ. देवराज डोगरा ने बताया कि ड्राइनेस के मामलों में कई बार पीड़ित शरीर के अंदरूनी हिस्सों में अधिक खारिश करके जख्म कर देते हैं।

बुजुर्गों और बच्चों में यह समस्या अधिक रहती है। इस मौसम में साबुन का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गुनगुने पानी से नहाने के साथ शरीर में नारियल और अन्य तेल, वैसलीन जैली आदि का इस्तेमाल करें।



शरीर में कॉटन के कपड़े सबसे पहले डालें और उसके ऊपर सिंथेटिक व ऊनी कपड़े डाल सकते हैं। मौजूदा त्वचा 280-300 की ओपीडी में 100 मामले ड्राइनेस की समस्या से जुड़े पहुंच रहे हैं। मधुमेह, किडनी और हृदय रोगियों को ऐसे मौसम में अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed