{"_id":"4f2f4229fb688967258a9d72ed8fe676","slug":"cold-wave-back-in-kashmir-region-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से लेकर लखनपुर तक छाया कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से लेकर लखनपुर तक छाया कोहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में शीतलहर और ठिठुरन बढ़ गई है। कारगिल, लेह और श्रीनगर के तापमान माइनस में रिकार्ड किए जा रहे हैं, जबकि जम्मू से लेकर लखनपुर तक बुधवार सुबह कुछ देर तक घना कोहरा रहा। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में बर्फ गिरी, जिससे शीतलहर का तेज असर है, जबकि श्रीनगर में मामूली बर्फ गिरी, लेकिन जम नहीं सकी।
विज्ञापन
हालांकि काजीकुंड में 1.8 सेमी, पहलगाम में 2.0 सेमी, कुपवाड़ा में 0.6 सेमी, कोकरनाग में 1.6 सेमी हिमपात हुआ, जबकि कोकरनाग और पहलगाम में मामूली बारिश हुई। बनिहाल में 0.8 मिमी, बटोत में 2.1 मिमी और भद्रवाह में 5.0 मिमी बारिश हुई। कठुआ जिले में सूखी ठंड और शीतलहर जारी है।
विज्ञापन
राजोरी जिले, भद्रवाह और उधमपुर में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी चौबीस घंटे में राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हलकी बारिश अथवा बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
बुधवार को लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान -16.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम पारा -10.6, काजीकुंड में -0.9, पहलगाम -6.6 एवं कुपवाड़ा में न्यूनतम पारा -4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।