फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold Storage fire in third day

तीसरे दिन भी धधक रही कोल्ड स्टोरेज में आग

Sat, 25 Oct 2014 12:10 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Cold Storage fire in third day

नरवाल फ्रूट मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज में लगी आग तीन दिन बाद भी शांत नहीं हो पाई। पिछले तीन दिनों से दमकल कर्मी दिनरात मौके पर डटे हुए हैं। आग इतनी जबरदस्त है कि तीन दिनों के बाद भी दमकल कर्मी स्टोरेज के पूरी तरह अंदर घुसकर आग बुझाने का अभियान नहीं चला पाए। शुक्रवार को भी कोल्ड स्टोरेज की आठवीं और सातवीं मंजिल से धुआं निकलता रहा।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज के पिछले हिस्से में स्थित गैस प्लांट तक आग नहीं पहुंच पाई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उनका कहना है कि गैस प्लांट में आग पहुंचने से छह किलोमीटर का दायरा विस्फोट की चपेट में आ सकता था। इसके अलावा एक अमोनिया गैस प्लांट कोल्ड स्टोरेज के अगले हिस्से में कार्यालय के पास भी है, जो आग की पहुंच से बाहर रहा।
विज्ञापन

लाखों का सामान स्वाह हुआ

Cold Storage fire in third day

फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के ज्वाइंट डायरेक्टर आरटी दुबे के अनुसार ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग पूरी तरह शांत होने में एक दिन का और समय लगेगा, क्योंकि स्टोरेज के अंदरूनी हिस्से में अखरोट व अन्य ड्राई फ्रूट में लगी आग का तापमान इतना ज्यादा है कि वहां पहुंचना मुश्किल है।

फिलहाल पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज की ओर जाने वाली दोनों सड़कों को कंटीली तारों से घेर दिया है, ताकि वहां कोई पहुंच न सके। मौके पर जुटे फायर कर्मियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से वह सो तक नहीं पाए।

दिवाली का त्योहार इसी स्थान पर बीत गया। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में व्यापारी कोल्ड स्टोरेज पहुंचे कि शायद उनका कुछ माल बच गया हो। लेकिन ज्यादातर को मायूसी हाथ लगी।

मुख्य गेट के पास और उसकी बायीं ओर निचले फ्लोर का कुछ माल बचाया जा सका है, लेकिन यह काफी कम है। कोल्ड स्टोरेज में फ्रोजेन फूड रखने का विशेष चैंबर था। इसमें महंगे खाद्य पदार्थ भरे पड़े थे। इस के पास तक आग पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed