{"_id":"65e2444ea70c8db68009d3fa","slug":"cold-returned-due-to-rain-problems-increased-due-to-water-logging-on-roads-jammu-news-c-10-jam1008-314009-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से लौटी ठंड, सड़कों पर पानी भरने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से लौटी ठंड, सड़कों पर पानी भरने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
- बस स्टैंड, भगवती नगर, वेयरहाउस सहित अन्य जगहों पर कीचड़ से आवागमन में आई दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारिश के कारण ठंड एक बार फिर से लौट आई है। दिनभर रूक-रूक कर हुई बारिश से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। उधर, बाजारों में भी दुकानदार सर्दी से राहत के लिए आग सेंकते नजर आए। इसके अलावा बस स्टैंड, भगवती नगर, वेयरहाउस सहित कई अन्य जगहों पर कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में आई। शहर के कैनाल रोड में बारिश के बाद सड़क किनारे पानी खड़ा रहा। यहां पर नालियां अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी सड़क किनारे भरा रहा। इससे फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को दिक्कतें आईं। वाहनों के यहां से गुजरने के दौरान फुटपाथ पर चल रहे लोगों पर छीटें पड़े। बीते साल नगर निगम की ओर से नए सिरे से नालियों का निर्माण कराया गया था। इस पर दस लाख से ज्यादा राशि खर्च की गई थी।
ठंड बढ़ने के कारण लोगों को घरों में हीटर और ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान बिजली का पिक लोड 1400 मेगावाट तक रहा। इस कारण डेढ़ से तीन घंटे के कट भी सहन करने पड़े। डिविजन वन के बख्शी नगर, रेशमघर कालोनी, रिहाड़ी सहित अन्य इलाकों में दो घंटे, डिविजन दो के अंतर्गत बस स्टैंड और तालाब तिल्लो सहित अन्य इलाकों में ढाई घंटे जबकि डिविजन तीन सतवारी, कुंजवानी, नरवाल, सिद्दड़ा, संजवां इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कारपोरेशन के अनुसार लोड बढ़ने के कारण परेशानी आई है। मौसम सामान्य होने पर समस्या हल होगी।