फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cold at kashmir hot in jammu

कश्मीर में ठंड, जम्मू में गर्मी प्रचंड

Thu, 11 Jun 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 11 Jun 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
cold at kashmir hot in jammu

पर्यटन सीजन में कश्मीर में पहुंच रहे सैलानी खुशगवार मौसम और वादी की खूबसूरती में डूबे हुए हैं तो जम्मू में गर्मी के तेवर जारी हैं। हालांकि तापमान में हलकी गिरावट जम्मू में भी हुई है। शुक्रवार को दोपहर में श्रीनगर में तेज हवाएं चलने और जम्मू में हलके बादल छाए रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। जम्मू में वीरवार को सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।

विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जून के महीने में भी कश्मीर में लोग कंबल और रजाई ओड़ कर सोते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीर पहुंच रहे पर्यटक भी यहां आकर गर्मी को भूल गए हैं और ठंड का मजा उठा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू में आसमान पर हलके बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिल सकती है। श्रीनगर में तेज हवाएं चलने से मौसम और खुशगवार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed