{"_id":"107e80d29a5646e3645dd8d55862c134","slug":"code-of-conduct-violated-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को बांटे कंबल, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को बांटे कंबल, पहुंची पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Sun, 02 Nov 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कत्याल बस्ती में लायंस क्लब आरएस पुरा के चेयरमैन जगजीत सिंह जग्गा और समाजसेवक ध्यान सिंह की अध्यक्षता में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। पिछले महीने बारिश और बाढ़ में इन लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस बीच, कुछ राजनीतिक पार्टियों की शिकायत के बाद पुलिस और क्षेत्रीय पर्यवेक्षक ने मौके पर कंबल बांटने के मकसद की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस थाना प्रभारी आबीद रफीकी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के चलते शिकायत मिलने के बाद वह यहां जांच को पहुंचे हैं। मौके पर किसी भी पार्टी का पोस्टर, बैनर या झंडा नहीं मिला है। इसके बाद कंबलों का लोगों में वितरण कर दिया गया। इसकी जानकारी रिटर्निगिं अधिकारी को दे दी गई है। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक चौधरी निर्मल सिंह ने भी मौके पर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा शिकायत करने पर वह जानकारी लेने आए हैं।
विज्ञापन
बिना अनुमति के पोस्टर-बैनर ले जा रहा वाहन जब्त
बिना अनुमति के पीडीपी के पोस्टर और बैनर लेकर जा रहे टाटा सूमो वाहन को मीरां साहिब पुलिस ने कुल्लिया नाके पर पकड़ दिया। पुलिस ने प्रचार सामग्री और वाहन को सीज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाके पर टाटा सूमो वाहन (जेके 02जी) को जब नाके पर जांच के लिए रोका गया तो इसमें चुनाव से संबंधित सामग्री पाई गई।
विज्ञापन
जब चालक से प्रचार सामग्री ले जाने की अनुमति के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने वाहन को चुनाव प्रचार सामग्री जब्त कर ली और मामला दर्ज कर दिया।