फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coart news

कुख्यात भू माफिया गोला शाह के खिलाफ चालान पेश

विज्ञापन
coart news
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने गोला शाह के खिलाफ 20वीं एफआईआर में चालान पेश कर दिया। यह मामला 2011 का है। क्राइम ब्रांच में रविंदर गुप्ता उर्फ गोला शाह निवासी ग्रेटर कैलाश के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से आरोपी के खिलाफ जमा किए गए दस्तावेज आरोप साबित करने में मदद करेंगे। गोला शाह के अलावा उसके दो सहयोगियों जोगिंदर सिंह निवासी सुंजवां (2011 में सुंजवां का नंबरदार) और चेत राम को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर जमीन का हेरफेर किया है। चेत राम का अब देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

आरएस पुरा वार्ड नंबर एक के रहने वाले कुलदीप राज गुप्ता और रोहित महाजन ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई थी। गोला शाह ने इस मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास किया। लेकिन जांच अधिकारी ने जांच की और आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने के सबूत जुटाकर कोर्ट में चालान पेश कर दिया। गौरतलब है कि गोला शाह एक कुख्यात भू माफिया है। जिस पर इस तरह के 21 केस दर्ज हैं। इसमें 14 मामले तो सिर्फ जमीन हड़पने के हैं। 2006 में जब गोला शाह की ऐसी हरकतें बढ़ती गईं तो जम्मू के जिला उपायुक्त की सिफारिश पर पीएसए लगा दिया गया। अब तक गोला शाह के लिए काम करने वाले 33 लोगों का पता चल चुका है। कई और नाम सामने आ सकते हैं। आरएस पुरा, गांधी नगर, बाहु फोर्ट, गंग्याल, छन्नी, क्राइम ब्रांच आदि में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

---
क्राइम ब्रांच की टीम को दुआएं
जम्मू कोर्ट कांप्लेक्स में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम गोला शाह के खिलाफ चालान पेश करने पहुंची। इस दौरान वो लोग भी मौजूद थे, जिनकी जमीनों को अवैध रूप से गोला शाह ने हड़प लिया। क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य जैसे ही चालान पेश करने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके लिए दुआएं कीं। कुछ तो बाद में क्राइम ब्रांच के कार्यालय भी पहुंच गए और क्राइम ब्रांच का इसके लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed