{"_id":"59fc11b84f1c1bf4688b8e18","slug":"co-driver-dies-in-crane-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: क्रेन के सड़क हादसे में सह-चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: क्रेन के सड़क हादसे में सह-चालक की मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुंछ हाईवे स्थित शहर के चिंगस इलाके में एक क्रेन के सड़क हादसे में युपी निवासी एक सह-चालक की मौके की मौत हो गई जबकि यूपी निवासी चालक गंभीर रूप से घासल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह एक क्रेन नौशेरा से राजोरी की और आ रही थी। चिंगस इलाके में वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में क्रेन चालक व सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार कर रहे डाक्टरों ने सह-चालक धनीमधु पुत्र तीरथ राम निवासी हरिताल उत्तरप्रदेश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, क्रेन के चालक मोहम्मद अली पुत्र सरदार अली निवासी पसोर उत्तरप्रदेश को गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक सह-चालक के परिवार को सूचित कर शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखा है। परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उनको सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन