फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cm Omar attacked to BJP and Congress

उमर का भाजपा-कांग्रेस पर निशाना

Thu, 18 Dec 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 18 Dec 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
Cm Omar attacked to BJP and Congress

रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जनता ने यहां से जिसे विधायक चुना था, विकास करवाने में विफल रहा। अगर विकास करवाया होता तो उसे मोदी के पीछे नहीं भागना पड़ता। उन्होंने रैली में भारी जनसमूह को देखते हुए कहा कि मौजूद लोगों को देख लगता है कि जनता नेकां प्रत्याशी कमल अरोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के राज कुमार भाटिया, सुरेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ नेकां में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सात माह पहले उन्हें राज्य का सीएम बहुत अच्छा लगता था लेकिन अब खराब लग रहा है।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के बारे में ही जानकारी नहीं है, उन्होंने अरनिया में कहा था कि सड़कें गड्ढों में हैं या सड़कों पर गड्ढे हैं, पता नहीं चलता, जबकि विधायक तो उन्ही की ही पार्टी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नेकां प्रत्याशी कमल अरोड़ा के बारे में कहा कि तीन विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी अरोड़ा आप के बीच रहे, वह गोलाबारी के समय भी जनता के बीच रहे हैं। क्षेत्र में आज तक की सबसे बड़ी रैली में युवा नेता रमेश गुप्ता की मौत पर एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed