{"_id":"6853b1585b6cc4d5d008c1fa","slug":"cm-omar-abdullah-said-students-evacuated-from-iran-will-be-brought-from-delhi-in-deluxe-buses-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu & Kashmir: ईरान से निकाले गए छात्रों के लिए सीएम उमर का एलान, दिल्ली से मिलेगी डीलक्स बसों की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu & Kashmir: ईरान से निकाले गए छात्रों के लिए सीएम उमर का एलान, दिल्ली से मिलेगी डीलक्स बसों की सुविधा
Thu, 19 Jun 2025 12:12 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:12 PM IST
सार
Delhi to Jammu Kashmir by Bus: ईरान से निकाले गए छात्रों को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को डीलक्स बसों से दिल्ली से लाया जाएगा।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईरान से निकाले गए छात्रों को डीलक्स बसों के जरिए दिल्ली से जम्मू-कश्मीर लाया जाएगा।
विज्ञापन
ईरान से दिल्ली पहुंचे पहले जत्थे में 110 लोग शामिल हैं, जिसमें से 90 छात्र जम्मू कश्मीर के हैं। उन्हें दोहा ले जाने से पहले आर्मेनिया ले जाया गया। छात्र गुरुवार सुबह कतर की राजधानी से दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि रेजिडेंट कमिश्नर को छात्रों को ले जाने के लिए जम्मू और कश्मीर सड़क परिवहन निगम की डीलक्स बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि सीएम ने दिल्ली से जम्मू-कश्मीर ले जाने के लिए बसों की गुणवत्ता के बारे में ईरान से निकाले गए छात्रों के अनुरोध पर ध्यान दिया। रेजिडेंट कमिश्नर को जेकेआरटीसी के साथ समन्वय स्थापित करने का काम सौंपा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उचित डीलक्स बसों की व्यवस्था की जाए।
वहीं सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ईरान से निकाले गए हमारे छात्र सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गए हैं। सरकार उनकी घर वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था कर रही है, जो अगले कुछ घंटों में लागू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: कश्मीर के 15 जिले अति संवेदनशील: कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ से मची तबाही, अब गृह मंत्रालय के निर्देश पर होगा काम
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन