फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM Omar Abdullah appealed to public to stay in homes Amid attacks by Pakistani drones

India-Pakistan Tension: 'जम्मू में धमाकों की आवाजें आ रहीं', पाक हमले के बीच सीएम उमर ने की लोगों से ये अपील

Fri, 09 May 2025 10:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 May 2025 10:27 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार की रात को भी जम्मू-कश्मीर में धमाकों और तेज सायरन की आवाज सुनी जा रही है। कई जगहों पर ब्लैकआउट हो गया। है। जिसके बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने जनता से घरों में रहने की अपील की है। 

विज्ञापन
CM Omar Abdullah appealed to public to stay in homes Amid attacks by Pakistani drones
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार को फिर से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से हमला हुआ है। जम्मू, सांबा, पठानकोट समेत कई जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जिन्हें मार गिराया गया है। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

विज्ञापन


सीएम उमर की जनता से अपील
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में ब्लैकआउट और बीच-बीच में धमाकों की आवाजों के बीच हर किसी से घर पर रहने की अपील की। सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं। जहां मैं हूं, वहां से धमाकों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। शायद भारी तोपों की आवाज़ें हैं।

विज्ञापन


घबराने की कोई जरूरत नहीं: भाजपा नेता शगुन परिहार
किश्तवाड़ में भारत-पाकिस्तान तनाव पर भाजपा नेता शगुन परिहार ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारे पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है और हम सेना द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेंगे।





पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी फिर से की जा रही है। जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और तोपखाने से गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है। वहीं जम्मू एयरपोर्ट पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन से हमला हुआ है। जबकि जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट समेत कई जगहों पर ब्लैकआउट हो गया है। इस दौरान जम्मू के आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन उड़ रहे हैं, जिन्हें भारत की रक्षा प्रणाणी हवा में ही मार गिरा रही है। आसमान में गोलीबारी की आवाजें सुनाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Jammu Drone Attack: ऐसा जिंदादिल शहर रात भर धमाकों के बावजूद खामोशी ओढ़े रहा, सुबह होते ही चल पड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed