{"_id":"681de1dcbe957246d902b848","slug":"jammu-drone-attack-despite-the-blasts-throughout-the-night-it-started-moving-in-the-morning-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Drone Attack: ऐसा जिंदादिल शहर रात भर धमाकों के बावजूद खामोशी ओढ़े रहा, सुबह होते ही चल पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Drone Attack: ऐसा जिंदादिल शहर रात भर धमाकों के बावजूद खामोशी ओढ़े रहा, सुबह होते ही चल पड़ा
Fri, 09 May 2025 04:46 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 09 May 2025 04:46 PM IST
सार
पाकिस्तान की ओर से हुए ड्रोन हमले और रातभर चली गोलीबारी के बावजूद जम्मू ने सुबह होते ही जिंदगी की रफ्तार फिर से पकड़ ली। शहर में सबकुछ सामान्य नजर आया- लोग ऑफिस गए, दुकानें खुलीं और बाजारों में फिर से रौनक लौट आई।
विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
- फोटो : अमर उजल
विस्तार
गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से हुए ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी की गूंज से जम्मू शहर कांप उठा। रात करीब 8:30 बजे हमला शुरू हुआ और पूरी रात धमाके और गोलीबारी की आवाजें गूंजती रही। भारतीय सेना ने हमले का माकूल जवाब देते हुए आसमान में आतंकियों के ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।
विज्ञापन
रात भर लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहा। सुबह 4:15 बजे धमाकों की तीव्रता फिर से बढ़ी, जो सुबह तक जारी रही। लेकिन जैसे ही घड़ी ने सुबह 8 बजाए, हालात पूरी तरह सामान्य हो गए। ऐसा प्रतीत हुआ मानो कुछ हुआ ही न हो।
विज्ञापन
रोजाना की तरह लोग वॉकिंग के लिए निकले, अखबार वाला अखबार लेकर आया और दूध वाला दूध देने आया। बाजार खुला था और सब्जी-फल की दुकानें रोज की तरह सजीं। ताजी सब्जी खरीदने के लिए लोग घरों से निकले और ऑफिस जाने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन
बाजारों में चहल-पहल बनी रही, हालांकि डर से कुछ लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर गाड़ी चलना सामान्य रहा, और जम्मू ने दिखाया कि डर के आगे हौसला है।
रात की दहशत के बावजूद जम्मू की सुबह फिर उम्मीद और जिंदादिली लेकर आई। यह शहर एक बार फिर साबित कर गया कि चाहे परिस्थिति कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हो, जिंदगी कभी रुकती नहीं।
यह भी खबर पढ़ें: Jammu : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आठ मिसाइल और कई ड्रोन मार गिराए गए, एस-400 ने दुश्मन पर बरपाया कहर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन