{"_id":"1b9b8167e39322fcbb4e062ca290955d","slug":"cm-must-be-free-to-choose-his-or-her-own-team-of-officers-omar-tweets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के समर्थन में उमर बोले, टीम चुनने का अधिकार मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के समर्थन में उमर बोले, टीम चुनने का अधिकार मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 17 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार के मुखिया को अपने अफसरों की टीम चुनने का अधिकार होना चाहिए। उमर ने ट्वीटर पर लिखा, ‘चाहे या न चाहे, आपकी पसंद सही हो या गलत, मुख्यमंत्री को अपने अफसरों को चुनने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए। पिछली सीट से ड्राइविंग लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाती है।’
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संघवाद पर उनके शब्दों और कामों में अंतर है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर द्वारा एक टीवी चैनल पर कहा गया , ‘हमने कभी कहा कि हम अनुच्छेद 370 को समाप्त करने जा रहे हैं। नहीं, हमने कभी नहीं कहा।
विज्ञापन
वह आज भी हमारे चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है।’ उमर ने उनके वक्तव्य पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से पूछा, ‘मुफ्ती साहब, क्या आप रवि शंकर के कथन और लोगों के बीच आपके कथन के विरोधाभास को स्पष्ट करेंगे।’
विज्ञापन
Like it or not, right choice or wrong a CM must be free to choose his or her own team of officers. This back seat driving damages democracy.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) May 16, 2015