फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mufti in mumbai to promote J&K as tourist destination

जन्नत से अपने रोमांस को फिर ताजा करेगा बॉलीवुड

Sat, 02 May 2015 10:27 AM IST
Updated Sat, 02 May 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
cm mufti in mumbai to promote J&K as tourist destination

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद बॉलीवुड के सितारों को कश्मीर आने के लिए रिझाने की मुहिम में खासे कामयाब होते नजर आ रहे हैं। इस मुहिम के तहत अपने मुंबई प्रवास के दौरान वे न केवल फिल्मी सितारों से बल्कि उद्योगपतियों, कार्पोरेट हस्तियों, राजनेताओं और अन्य हस्तियों से मिले।

विज्ञापन


मुफ्ती के रात्रिभोज में भी जानी-मानी शख्सियतों का जमावड़ा लगा। बालीवुड के स्टार कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों के साथ रात्रि भोज में मुफ्ती ने उन्हें एकबार फिर कश्मीर में कैमरा रोल कर ‘धरती के स्वर्ग’ के साथ अपने पुराने रोमांस को ताजा करने को कहा।
विज्ञापन


रूपहले परदे पर जन्नत की वादियां फिर नजर आनी चाहिये। लोग उन नजारों को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रियासत के पर्यटन की बड़ी मार्केटिंग बालीवुड के माध्यम से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर सबसे आदर्श जगह है। डिनर में ऋषि कपूर, पूजा भट, सोहा अली खान, गुल पनाग, गुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर, रमेश सिप्पी, विधु विनोद चोपड़ा, इम्तियाज अली, मधुर भंडारकर, इरफान खान जैसी बालीवुड की हस्तियां मौजूद रहीं।

फिल्मी दुनिया को सभी सहूलियतें का वादा

cm mufti in mumbai to promote J&K as tourist destination

बड़े प्रोडक्शन हाउस को वादियों में आकर खूबसूरती का अनुभव करने का निमंत्रण देते हुए मुफ्ती ने कहा, ‘लोग कश्मीर की वास्तविक सुंदरता को कैमरे के माध्यम से देखना चाहते हैं। आप हमारे पर्यटन क्षेत्र के ब्रांड अंबेसेडर बन सकते हैं। जो हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।’

उन्होंने वादा किया कि उनकी शूटिंग के लिए जो भी आवश्यकता होगी, उसे सरकार पूरी करेगी। इस मौके पर ऋषि कपूर, अनुपम खेर, विधु विनोद चोपड़ा और इरफान खान ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान मिले अनुभवों को भी साझा किया। सनद रहे कि ऋषि कपूर की सुपर- डुपर हिट बॉबी की शूटिंग कश्मीर की वादियों में ही हुई थी।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के साथ संबंधों को पुनर्जीवित करने में बालीवुड के पूर्ण समर्थन का वादा किया। इस मौके पर जेएंडके के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा अंसारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बीबी व्यास, पर्यटन सचिव शैलेंद्र कुमार, पर्यटन निदेशक फारूक अहमद शाह भी उपस्थित थे।

नवी मुंबई में बनेगा जेके हाउस

cm mufti in mumbai to promote J&K as tourist destination

रियासत के लोगों के लिए नवी मुंबई में जल्द ही जेके हाउस का निर्माण होगा। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जो कैंसर के इलाज या पढ़ाई के लिए मुंबई जाते हैं। मुंबई के दौरे पर गए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

मुफ्ती ने जहां दोनों राज्यों के आपसी लाभ के मुद्दों पर चर्चा की, वहीं उनके समक्ष जेके हाउस के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के कैंसर मरीजों और विद्यार्थियों को सुविधा मिल पाएगी।

इस संबंध में रियासती सरकार ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुफ्ती को आश्वासन दिया कि उनके आग्रह को प्राथमिकता देंगे, ताकि प्रस्तावित जेके हाउस के लिए भूमि मुहैया करवाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed