फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mufti gave strict instructions on solid waste management

ठोस कचरा प्रबंधन पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश

Thu, 03 Sep 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 Sep 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
cm mufti gave strict instructions on solid waste management

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आवास एवं शहरी विकास विभाग को एक माह में ठोस कचरा प्रबंधन पर बेहतर तकनीक को अपनाने के वीरवार को दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


श्रीनगर में ठोस कचरा प्रबंधन पर सलोवीनियन फर्म आईएमई इनसोल की प्रस्तुति की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि एक माह में वह बेहतर तकनीक को चयनित कर इसकी सिफारिश राज्य सरकार से करें, ताकि पर्यावरण और शहरों में वातावरण को स्वास्थ्य बनाने में मदद मिल सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार गैर वैज्ञानिक और पुराने प्रणाली को हटाकर ठोस कचरा प्रबंधन की बेहतर तकनीक को अपनाएंगी। मुफ्ती ने कहा कि नई तकनीक को पहले जम्मू और श्रीनगर में शुरू करने के अलावा गुलमर्ग, पत्नीटॉप और पहलगाम में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलतापूर्वक तकनीक अपनाए जाने के बाद चरणबद्ध तरीके से रियासत के अन्य इलाकों को भी कवर किया जाएगा। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों में म्यूनिसिपल कानूनों को मजबूती से लागू करने पर जोर दिया, ताकि कचरा निस्तारण की बढ़ती समस्या पर काबू पाया जा सके।


इस अवसर पर आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री मोहम्मद अशरफ मीर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बीबी व्यास, विभागीय सचिव विपुल पाठक, सूचना विभाग के महानिदेशक जफर अहमद भट्ट और पर्यटन सचिव फारूक अहमद शाह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed