J&K: कश्मीरियों के साथ हुई मारपीट के मामले में सीएम महबूबा ने की केजरीवाल से बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात कश्मीरी परिवार को पीटने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें कश्मीरी होने की वजह से पीटा गया है।
वहीं, आरडब्ल्यूए और इलाके के नागरिकों का कहना है कि विवाद का कारण कश्मीरी होना नहीं, बल्कि परिवार के कुत्तों को खाना डालना है। इसके कारण मुहल्ले में लावारिस कुत्ते एकत्र हो गए हैं और ये लोगों को काटते हैं।
दोनों ही पक्षों ने सनलाइट कॉलोनी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित परिवार की ओर से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
कश्मीरियों पर हमले को गंभीरता से लें गृहमंत्री: उमर
उमर ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस घटना की शीघ्र जांच करवाई जाए। 40-50 सदस्यों के दल ने पांच कश्मीरी नागरिकों जिनमें चार महिलाएं थीं, के साथ मारपीट की। घाटी के बाहर कश्मीरी नागरिकों के साथ ऐसी घटनाएं गंभीर हैं।
वहीं इस मामले में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि ये पूरा मामला कुत्तों को खाना डालने को लेकर हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को शिकायत दी है। यहां रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का भी यहीं कहना है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कश्मीरी परिवार को खाना डालने से मना किया गया तो वह मारपीट करने लगा। हालांकि बताया जा रहा है कि आरडब्ल्यूए समेत स्थानीय लोग कई महीने से कश्मीरी परिवार के खिलाफ शिकायत दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई।
कश्मीरी परिवार ने मांगी थी सुरक्षा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कश्मीरी परिवार ने करीब एक सप्ताह पहले शिकायत दी थी। परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि उनको सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी।
विवाद की वजह कश्मीरी होना नहीं
पॉकेट सी में दुकान चलाने वाले टेलर ने बताया कि यहां कश्मीरी होने को लेकर कोई विवाद नहीं है। कुत्तों के आतंक को लेकर विवाद है। यहां रहने वाले कई मुस्लिम परिवारों ने भी यही बात कही।
जानें क्या था पूरा मामला
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के हसन हुसैन (बदला नाम) तीन बहनों व ईरानी महिला दोस्त के साथ पॉकेट-सी सिद्वार्थ एन्क्लेव में रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस का काम करते हैं।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रात करीब 11ं30 बजे खाना खाने के बाद घूमकर लौट रहे थे तो अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से हसन का बायां हाथ टूट गया और बहनों को काफी चोटें आई हैं। घर में घुसकर उन्होंने जान बचाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि वह कश्मीरी हैं, इस कारण उन पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है। हालांकि कुछ स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि कश्मीरी परिवार कई महीने से पॉकेट में रह रहा है। परिवार के लावारिस कुत्तों को जहां-तहां खाना डालने से काफी लावारिस कुत्ते आ गए हैं।
ये कई लोगों को काट चुके हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि कुत्तों को खाना डालने का ही स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को शिकायत दी है। यहां रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का भी यहीं कहना है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कश्मीरी परिवार को खाना डालने से मना किया गया तो वह मारपीट करने लगा। हालांकि बताया जा रहा है कि आरडब्ल्यूए समेत स्थानीय लोग कई महीने से कश्मीरी परिवार के खिलाफ शिकायत दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई।