फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mehbooba five 25 lacs the family members who dead in pak firing

गोलाबारी में मारे गए परिवार को महबूबा ने दिए 25 लाख, बेटियों की शिक्षा के लिए 3 लाख

Mon, 19 Mar 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 19 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
cm mehbooba five 25 lacs the family members who dead in pak firing
- फोटो : AMAR UJALA

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जिले का दौरा कर पाक की गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मारे जाने पर उनके परिवार वालों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार के रिश्तेदारों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा। 

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने परिवार में जीवित बची दो बेटियों के शैक्षिक व्यय को पूरा करने के लिए तीन लाख रुपये का चेक भी सौंपा। उन्होंने इन दोनों के इलाज पर आने वाले सभी खर्चों को सरकार द्वारा उठाने की भी घोषणा की। आश्वासन दिया कि मृतक व्यक्ति के भाई को सरकारी नौकरी दी जाएगी ताकि वह परिवार चला सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बालाकोट क्षेत्र में 15 सामुदायिक बंकरों के निर्माण के अलावा क्षेत्र में ट्रॉमा अस्पताल, सड़क संपर्क और अन्य सुविधाओं सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की भी घोषणा की। उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, राहत, पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद मुस्तफ ा मीर, विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे, चौधरी कमर और यशपाल शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक ने कृष्णा घाटी और मनकोट में दागे मोर्टार
 पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ा। इस दौरान मेंढर तहसील के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के अलावा रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए करीब दो घंटे तक मोटार्र शेल दागे।

इसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। देर शाम करीब 4.50 बजे पाकिस्तानी सेना ने अचानक मोर्टार शेल दागने शुरू किए। इस पर भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की उन चौकियों को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की, जहां से भारतीय क्षेत्र मेें गोलाबारी की जा रही थी।


करीब दो घंटों बाद 6.10 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ  से की जाने वाली गोलाबारी बंद हुई। पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए सबसे अधिक गोले मनकोट सेक्टर के गांव दबराज में गिरे। यहां करीब दो दर्जन मोर्टार शेल लोगों के घरों के आसपास गिरे। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र में चार बार सीजफायर तोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed