फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM held meeting with officials

परियोजनाओं का निर्धारित समय में क्रियान्वयन हो : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
CM held meeting with officials
नागरिक सचिवालय जम्मू में सरकारी विभागों के कामकाज की समीक्षा करते मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। 
उमर ने सरकारी विभागों के कामकाज की समीक्षा की, 100 दिन और एक साल के लिए मानक तय किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कहा, समय पर डिलीवरी जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने और विकास को गति देने की कुंजी है। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन को प्राथमिकता देने के लिए सभी विभागों से सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

नागरिक सचिवालय में वीरवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में प्रत्येक प्रशासनिक सचिव ने दो विशिष्ट समय-सीमाओं-100 दिन और एक वर्ष के भीतर प्राप्त करने योग्य मानकों को रेखांकित करते हुए एक विस्तृत विजन दस्तावेज प्रस्तुत किया। निर्धारित लक्ष्यों में प्रमुख नीतिगत निर्णय, पूरी की जाने वाली परियोजना और नई विकास परियोजनाओं की शुरूआत शामिल हैं। इन मानदंडों को कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के लिए सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। लोगों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण योजनाएं लाई जाएं। इसके लिए उन स्थानों की अधिक तलाश की जाए जहां विकास के साथ अन्य बुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसके लिए सभी योजनाओं की सख्त निगरानी को सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा पर योजनाओं को पूरा किया जा सके। बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा, सकीना इट्टू और जावेद अहमद डार, सीएम के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, सभी प्रशासनिक सचिव और वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप व वर्चुअल मोड के माध्यम से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed