जीएसटी लागू होने का सब ने किया स्वागत, सीएम-डिप्टी सीएम ने जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आदेश में जम्मू और कश्मीर की संवेदनशीलता और विशेष दर्जे को दी गई प्राथमिकता का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसे देश के लोकतंत्र की और राज्य विधानसभा के अधिकारों व सम्मान की जीत करार दिया है।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने रियासत में जीएसटी बिल पारित होने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा हैं कि इससे रियासत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। व्यापारिक वर्ग और उपभोक्ताओं को भी इससे लाभ मिलेगा। सिंगल टैक्स प्रणाली से व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, राज्य विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, राज्य मंत्रिपरिषद और सदन के सभी सदस्यों का इस महत्वपूर्ण कानून को लाने में सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने मुख्य सचिव बीबी व्यास, आयुक्त/ सचिव वित्त नवीन कुमार चौधरी, विधि विभाग का भी आभार व्यक्त किया।