फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cluster university, phd

Jammu News: क्लस्टर विवि जम्मू में पीएचडी की अधिसूचना अभी तक नहीं हुई जारी

विज्ञापन
cluster university, phd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में अभी तक पीएचडी की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। हालांकि विवि प्रशासन ने अगस्त में अधिसूचना जारी करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तो सितंबर के भी आठ दिन बीत चुके हैं। अस्थायी तौर पर भी अधिसूचना जारी करने की तारीख तय नहीं की गई है।

पहले बताया जा रहा था कि पीएचडी का प्रारूप तैयार हो चुका है। इसमें संशोधन किया जा रहा है। संशोधन भी हुआ, लेकिन अधिसूचना फाइलों में बंद है। विश्वविद्यालय के अकादमिक काउंसिल में इस सत्र से पीएचडी शुरू करने की भी मंजूरी दी गई है। विश्वविद्यालय के अधीन स्कूलों से सीटें मांगी गई हैं। सीटों के हिसाब से अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं, पीएचडी में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पष्ट नहीं कि गया है कि किस विषय में शोध होगा। यह आवेदन के दौरान ही पता लगेगा। डीन अकादमिक रिसर्च डॉ. सतिंद्र कौर ने कहा कि विश्वविद्यालयों के संबद्ध स्कूलों से सीटों की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उधर, अकादमिक मामलों के डीन डॉ. नवीन आनंद ने कहा कि सीटों की जानकारी आने के बाद वह अधिसूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed