फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cluster university decide PG course for news session

JK: क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लिए तय हुए पीजी कोर्स

Sat, 12 Dec 2015 07:09 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
cluster university decide PG course for news session

रियासत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया प्रयोग मानी जा रही क्लस्टर यूनिवर्सिटी अगले सत्र से मूर्त रूप ले सकती है। जम्मू और कश्मीर संभाग में दो क्लस्टर यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा के बाद न सिर्फ इमारत का निर्माण शुरू हो गया है, बल्कि प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के कालेजों में पीजी कोर्स भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से क्लस्टर यूनिवर्सिटी की योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी है। सब कुछ ठीक रहता है तो अगले सत्र से पीजी कोर्स के लिए दाखिले और पढ़ाई दोनों शुरू  हो जाएंगे।
विज्ञापन


रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के शहरी इलाकों से पांच-पांच कालेजों का चयन क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लिए किया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए बाकायदा पदों के सृजन और विकास राशि को मंजूर भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच कालेजों का चयन क्लस्टर यूनिवर्सिटी में

cluster university decide PG course for news session
उच्च शिक्षा निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि शहरी इलाके के जिन पांच कालेजों का चयन क्लस्टर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के लिए किया गया है वहां पर प्रशासनिक ब्लॉक से लेकर अन्य इमारती ढांचे तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीजी कोर्स तय करने से पूर्व कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखा गया है।

क्लस्टर यूनिवर्सिटी को अगले शैक्षणिक सत्र तक शुरू करने का लक्ष्य लेकर काम शुरू कर दिया गया है। दोनों यूनिवर्सिटी के कालेजों में पीजी कोर्स निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि निर्धारित लक्ष्य से काम पूरा किया जा सके।
-तारिक अहमद, राज्य निदेशक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा योजना

क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू
कालेज                           प्रस्तावित पीजी कोर्स
जीजीएम साइंस कालेज------------------->स्कूल ऑफ साइंसेस
एमएएम कालेज-------------------> स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स
महिला कालेज गांधीनगर------------------->स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नालाजी एंड कंप्यूटर टेक्नालाजी
एसपीएमआर कालेज ऑफ कामर्स------------------->स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस
कालेज ऑफ एजूकेशन जम्मू------------------->स्कूल ऑफ टीचर एजूकेशन

क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर
अमर सिंह कालेज श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स
डिग्री कालेज बेमिना------------------->स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस
एसपी कालेज श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ साइंसेस
महिला कालेज एमए रोड श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नालाजी एंड कंप्यूटर टेक्नालाजी
कालेज ऑफ एजूकेशन श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ टीचर एजूकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed