{"_id":"26379f478c79f59276e2cd9b96c27108","slug":"cluster-university-decide-pg-course-for-news-session-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JK: क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लिए तय हुए पीजी कोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लिए तय हुए पीजी कोर्स
Updated Sat, 12 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया प्रयोग मानी जा रही क्लस्टर यूनिवर्सिटी अगले सत्र से मूर्त रूप ले सकती है। जम्मू और कश्मीर संभाग में दो क्लस्टर यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा के बाद न सिर्फ इमारत का निर्माण शुरू हो गया है, बल्कि प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के कालेजों में पीजी कोर्स भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से क्लस्टर यूनिवर्सिटी की योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी है। सब कुछ ठीक रहता है तो अगले सत्र से पीजी कोर्स के लिए दाखिले और पढ़ाई दोनों शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के शहरी इलाकों से पांच-पांच कालेजों का चयन क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लिए किया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए बाकायदा पदों के सृजन और विकास राशि को मंजूर भी कर दिया है।
विज्ञापन
पांच कालेजों का चयन क्लस्टर यूनिवर्सिटी में
उच्च शिक्षा निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि शहरी इलाके के जिन पांच कालेजों का चयन क्लस्टर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के लिए किया गया है वहां पर प्रशासनिक ब्लॉक से लेकर अन्य इमारती ढांचे तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीजी कोर्स तय करने से पूर्व कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखा गया है।
क्लस्टर यूनिवर्सिटी को अगले शैक्षणिक सत्र तक शुरू करने का लक्ष्य लेकर काम शुरू कर दिया गया है। दोनों यूनिवर्सिटी के कालेजों में पीजी कोर्स निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि निर्धारित लक्ष्य से काम पूरा किया जा सके।
-तारिक अहमद, राज्य निदेशक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा योजना
क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू
कालेज प्रस्तावित पीजी कोर्स
जीजीएम साइंस कालेज------------------->स्कूल ऑफ साइंसेस
एमएएम कालेज-------------------> स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स
महिला कालेज गांधीनगर------------------->स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नालाजी एंड कंप्यूटर टेक्नालाजी
एसपीएमआर कालेज ऑफ कामर्स------------------->स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस
कालेज ऑफ एजूकेशन जम्मू------------------->स्कूल ऑफ टीचर एजूकेशन
क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर
अमर सिंह कालेज श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स
डिग्री कालेज बेमिना------------------->स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस
एसपी कालेज श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ साइंसेस
महिला कालेज एमए रोड श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नालाजी एंड कंप्यूटर टेक्नालाजी
कालेज ऑफ एजूकेशन श्रीनगर------------------->स्कूल ऑफ टीचर एजूकेशन