फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cloud burst in udhampur, 2 men dead

उधमपुर में फटा बादल, दो लोगों की मौत

Wed, 01 Jul 2015 07:51 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
cloud burst in udhampur, 2 men dead

मंगलवार की शाम को पंचायत कित्थर के ड्योड़ी नाले में आए अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों को अंदेशा है कि बादल फटने के कारण नाले में इतना उफान आया है। इसके पहले नाले में कभी इतना पानी नहीं देखा गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सागा (52) और रोमा (36) दोनों निवासी कित्थर मंगलवार की शाम को डयोड़ी नाले में मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान नाले में अचानक तेज बहाव आया और दोनों बह गए। दोनों के शव दो किलोमीटर आगे नाले से ही बरामद किए गए।

विज्ञापन

इसके पहले कभी नहीं देखा गया इतना पानी

cloud burst in udhampur, 2 men dead

ग्रामीणों का कहना है कि ड्योड़ी नाले में अचानक इतना पानी बादल फटने से ही आ सकता है क्योंकि इसमें पहली इतना पानी देखा गया है जो कुछ ही मिनटों में आ गया। पानी का रंग काला था और इसकी रफ्तार काफी तेज थी। यह उफान पंद्रह मिनट तक रहा होगा।

गांव के सरपंच खेमराज भी बादल फटने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए हैं, जिनके बारे में बुधवार देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चला था।

हालांकि, नायब तहसीलदार राज कुमार ने बताया कि उन्हें भी कुछ लोगों ने बादल फटने के बारे में बताया है तो कुछ लोग अधिक बारिश होने की बात कह रहे हैं। हादसे में दो बह गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

मृतकों के परिवार वालों को जिला विकास आयुक्त के निर्देश पर रेडक्रास की ओर से दस-दस हजार रुपये की मदद दी गई है। पंचायत नरसू के सरपंच अशोक शर्मा ने मृतकों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख की मदद दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed