फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate news

Jammu News: भद्रवाह में कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू में मौसम साफ

विज्ञापन
climate news
- चार दिन से लगातार धूप निकलने के कारण ठिठुरन से मिली राहत, 22 से बारिश के आसार
विज्ञापन



जम्मू। भद्रवाह में कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू में चार दिन से मौसम पूरी तरह बदल गया है। लगातार धूप निकलने के बाद लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पड़ रहे हल्के कोहरे से निजात मिल जाएगी।
करीब एक माह से लगातार आसमान पूरी तरह साफ है। हालांकि मंगलवार को कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे, लेकिन धूप खिलते ही आसमान साफ हो गया। विभाग का कहना है कि 22 व 23 जनवरी के बीच हल्की बारिश मौसम में बदलाव ला सकती है। इसके बाद आंशिक तौर पर ठंड बढ़ेगी लेकिन पहले की तरह महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

इस बार जनवरी में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक ही दर्ज हुआ है। बीते वर्ष भी तुलनात्मक रूप से न्यूनतम तापमान इतना ही रहा था। पहाड़ी क्षेत्र बनिहाल, बटोत व भद्रवाह में अभी भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी है। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री तो जम्मू में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि मंगलवार रात से ही मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जनवरी को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी दी है। निदेशक के अनुसार श्रीनगर में भी भारी बारिश की संभावना है। कई जगह हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed