{"_id":"a7d6249f549fbfc2328e7fd60e08b223","slug":"clerks-will-go-on-two-day-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम छोड़ दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे क्लर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम छोड़ दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे क्लर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 18 Aug 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर लद्दाख आल डिपार्टमेंट क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन ने रियासती सरकार पर क्लर्कों के साथ समय-समय पर किए गए समझौतों पर अमल न करने का आरोप लगाते हुए 22 अगस्त से दो दिवसीय काम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रधान रवि सिंह भाऊ ने कहा कि रियासती सरकार लगातार क्लर्कों की अनदेखी कर रही है और उनकी वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की वेतन विसंगतियों को तो दूर कर दिया है लेकिन राज्य प्रशासन की रीढ समझे जाने वाले क्लर्क व्यवस्था के मुलाजिमों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व तक उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो क्लर्क चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन