फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clerk death in accident

Jammu News: जानीपुर में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, जीएमसी के क्लर्क की मौत

विज्ञापन
clerk death in accident
एक माह बाद थी शादी, ड्यूटी देने आ रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी में कार्यरत क्लर्क की जानीपुर में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े सात बजे सज्जाद अली निवासी सुरणकोट पुंछ ड्यूटी देने आ रहा था। जानीपुर में किराये के मकान से महज 500 मीटर दूरी पर हादसा हो गया। युवक को बेसुध देख लोग एकत्रित हो गए। उसे पानी पिलाया, पर वह बोल नहीं पा रहा था। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस में जीएमसी पहुंचाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया। मृतक सज्जाद की जुलाई में शादी थी। परिजनों ने शुक्रवार को ही तैयारियां शुरू कर दी थी और सामान खरीदा था। सज्जाद की दो साल पहले नौकरी लगी थी। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed