फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Clear weather in Jammu and Kashmir, chances of rain and snowfall in a few days

जम्मू कश्मीर : आज से मौसम लेगा करवट, कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 15 Feb 2022 12:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 12:13 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 15 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। 19 फरवरी तक मैदानी इलाकों में बारिश या पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Clear weather in Jammu and Kashmir, chances of rain and snowfall in a few days
श्रीनगर में मौसम साफ होने के बाद हजरत बल का नजारा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को तेज धूप खिलने व मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने से दोपहर को गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। सुबह व रात को तापमान सामान्य या इससे कम रहने से ठंडक बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 15 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और 19 फरवरी तक मैदानी इलाकों में बारिश या पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री की उछाल पर 
अगले 10 दिन तक किसी बड़ी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री की उछाल के साथ 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। काजीगुंड में भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहकर अधिकतम तापमान 14.0, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड
यहां पर करीब आठ डिग्री का उछाल रहा। यहां अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जम्मू संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जोकि सामान्य से करीब आठ डिग्री ज्यादा है। बटोत में अधिकतम तापमान 16. 2 डिग्री व जम्मू में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रास में तापमान माइनस 25 डिग्री
लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में पारा शून्य से 16.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि साइबेरिया के बाद दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 20.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात को 25.2 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed