फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clear indication of PDP - BJP alliance in jammu kashmir

पीडीपी ने भाजपा से गठबंधन के दिए साफ संकेत

Sun, 18 Jan 2015 11:13 AM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
clear indication of  PDP - BJP alliance in jammu kashmir

तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद के राज्यपाल से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सबकी निगाहें पीडीपी के अगले कदम पर टिकीं हैं। इस बीच पीडीपी ने साफ संकेत दिए हैं कि भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए गठजोड़ हो सकता है। यह फैसला जल्द ही लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले इस पर औपचारिक मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कश्मीर से जम्मू पहुंचे मुफ्ती लगातार सियासी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने राज्यपाल से मिलकर ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। साथ ही उम्मीद जताई कि मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता जल्द ही खत्म हो जाएगी। मुफ्ती के राज्यपाल से मिलते ही राजनीतिक गलियारों में यह कयासबाजी शुरू हो गई कि सरकार गठन के लिए उन्होंने बातचीत की होगी।
विज्ञापन


भाजपा, नेकां, कांग्रेस सबकी निगाहें पीडीपी के अगले कदम पर टिक गईं। कयास लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों में नई सरकार अस्तित्व में आ सकती है। उधर, पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि राज्यपाल से मुफ्ती की मुलाकात बेहद निजी और अनौपचारिक थी। इसमें सरकार गठन के विषय में कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा दोनों के लिए होगा मुश्किल

clear indication of  PDP - BJP alliance in jammu kashmir

मुफ्ती ने न तो कोई सरकार बनाने संबंधी कोई प्रस्ताव दिया और न ही किसी प्रकार का दावा किया। चुनाव बाद के राजनीतिक हालातों पर चर्चा जरूर हुई। हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण सरकार गठन की दिशा में प्रयास चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव की तैयारियों में भी पार्टी जुटी हुई है। राज्यसभा की दो सीटें पाने के लिए किसी भी दल से गठबंधन करना होगा। भाजपा से बातचीत चल रही है। यह अनौपचारिक ही है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

राज्यसभा की चार सीटों के लिए सात फरवरी को मतदान होना है। कहा जा रहा है कि पीडीपी और भाजपा दोनों ही गठबंधन कर दो-दो सीटों पर कब्जा करने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे। इस दृष्टि से राज्यसभा चुनाव के पहले तस्वीर कुछ साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed