फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cleaning started at night on Route 78 in the city

Jammu News: शहर में 78 रूट पर रात के समय शुरू हुई सफाई

विज्ञापन
Cleaning started at night on Route 78 in the city
एक मशीन प्रतिदिन 50 किमी तक कर सकती है सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे रैंक लाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत 10 करोड़ रुपये खर्च कर चार नाइट स्वीपिंग मशीन मंगाई गई है, जो 78 रूट पर सफाई शुरू कर चुकी हैं। यह जम्मू में कुल 210 किमी सफाई करेंगी। इससे सड़क पर फैली गंदगी रात को ही साफ कर दी जाएगी। इसका एक फायदा यह भी होगा कि सफाई कर्मचारियों का मुख्य सड़कों पर सफाई का काम कम हो जाएगा और वह वार्डों में साफ-सफाई पर ज्यादा समय दे सकेंगे।

नाइट स्वीपिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव के लिए पिछले साल 26 सितंबर को ठेका किया गया था। निगम के आला अधिकारियों के अनुसार एक मशीन प्रतिदिन 50 किमी तक सफाई कर सकती है। इसलिए 210 किमी का रोस्टर बनाया गया है। मुख्य रूप से ब्रिज, फ्लाईओवर, पलौड़ा चौक, जानीपुर, मुट्ठी , बनतालाब, एयरपोर्ट तक सफाई की जाएगी। नगर निगम के पास दो मशीनें पहले से भी हैं, जिनके जरिये बीसी रोड, एयरपोर्ट रोड, फ्लाई ओवर, ओल्ड मार्केट, छन्नी, ज्यूल व डोगरा चौक पर सफाई हो रही है।
विज्ञापन



शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह कदम स्वच्छ भारत मिशन के तहत उठाया जा रहा है।
राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed