{"_id":"2ad5f4a8bc20d2a2113479658b0cc791","slug":"clean-shot-weapon-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार साफ करते जवान को गोली लगी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार साफ करते जवान को गोली लगी, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, सांबा
Updated Wed, 01 Oct 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
कसबे के माहेश्वर में हथियार साफ करते समय अचानक चली गोली से सेना के एक जवान की मौत हो गई। इससे पलटन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सेना की 81 आर्म्ड रेजिमेंट के जवान राम कुमार तिवारी निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ हथियारों की सफाई कर रहा था।
अचानक एलएमजी राइफल से फायर हो गया। दो गोलियां जवान को लगीं। फायर की आवाज सुनते ही अन्य जवान उस तरफ दौड़े। आनन-फानन में जवानों और अधिकारियों ने उसे सेना के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।