{"_id":"65a845f653097b98080bf5ec","slug":"clean-drive-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-jam1004-284783-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा नेताओं ने कामेश्वर मन्दिर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा नेताओं ने कामेश्वर मन्दिर में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
अखनूर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी सदस्य और अखिल भारतीय भाऊ राजपूत सभा के अध्यक्ष नरिंदर सिंह भाऊ और जिला नौशेरा की महिला मोर्चा प्रभारी अनु मन्हास के नेतृत्व में अखनूर के कामेश्वर मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक भाजपा द्वारा देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। उसी के चलते बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक कामेश्वर मन्दिर की साफ सफाई की एवं झाड़ू लगाया।
भाजपा नेता नरिंदर सिंह भाऊ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसके सीधे प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस दृष्टिकोण को साकार करने की सामूहिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को दोहराया। भाऊ ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की ओर ले जाता है, जिससे व्यक्तियों के लिए अपने परिवेश और घरों को स्वच्छ बनाए रखना अनिवार्य हो जाता है।
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में बोलते हुए भाऊ ने कहा, हमारे यहां दिवाली से पहले अपने घरों को साफ करने की परंपरा है ताकि हम भगवान राम का स्वागत कर सकें और अब यह वास्तविक दिवाली होगी जब भगवान राम वापस घर अयोध्या लौटेंगे। हम प्राण प्रतिष्ठा का समारोह भी यहीं मनाएंगे, इसीलिए भगवान राम के स्वागत के लिए हम यह स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान सुषमा भाऊ, राज कुमारी, आशा देवी, सुषमा देवी, बिंदू, रेनू, पूनम, मुस्कान, पलक, शीतल और मोनिका सहित अन्य मौजूद रहे।