कोरोना का असर: डीडी ज्ञान दर्शन और डीडी कशीर पर 9वीं से 12वीं तक की चलेंगी कक्षाएं
छात्रों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए डीडी ज्ञान दर्शन और डीडी कशीर पर कक्षाएं चलेंगी। दोनों चैनल पर तीन-तीन घंटे की कक्षाएं चलेंगी, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बच्चों को इस बार भी टीवी के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग डीडी कशीर और डीडी ज्ञान दर्शन पर तीन-तीन घंटे की विषयवार क्लास शुरू करेगा। विभाग एक जून से टीवी पर क्लास शुरू करेगा। इसको लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। इसमें डीडी ज्ञान दर्शन पर 9वीं व 10वीं, जबकि डीडी कशीर पर 11वीं और 12वीं की पढ़ाई होगी। बता दें कि पिछले वर्ष विभाग ने सिर्फ डीडी कशीर पर क्लासेज शुरू की थीं।
कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं और पढ़ाई ऑनलाइन मोड पर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई उपयोगी साबित नहीं हो पा रही है। मोबाइल इंटरनेट की धीमी गति और स्मार्टफोन की उपलब्धता नहीं होने से बच्चों का एक बड़ा वर्ग ऑनलाइन पढ़ाई से अछूता है। ऐसे में विभाग ने टीवी के माध्यम से बच्चों तक पहुंचने की पहल की है।
उम्मीद जताई जा रही है कि एक जून से टीवी पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस बार डीडी कशीर और डीडी ज्ञान दर्शन पर पढ़ाई होगी। इसको लेकर अधिकारिक आदेश भी जारी किया जाएगा। -बीके सिंह, आयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आग का तांडव: राख हो गई केमिकल फैक्टरी, दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से सिहर उठे लोग
ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कंटेंट की गुणवत्ता की होगी जांच
टीवी या विभिन्न ऑनलाइन मोड पर होने वाली पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी बच्चों को पढ़ाई जाने वाली सामग्री पर नजर रखेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने टीवी पर होने वाली पढ़ाई के लिए विषयवार पहले और दूसरे यूनिट की नई वीडियो तैयार की है और विभाग ने हर विषय के दस-दस यूनिट का बैकअप भी तैयार किया है।