फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Class 10 board exam begins

Jammu News: दसवींं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन हुआ अंग्रेजी का पेपर

विज्ञापन
Class 10 board exam begins
परीक्षा केंद्रों के बाहर लागू रही धारा 144, विद्यार्थियों ने कहा- सिलेबस से आए थे प्रश्न पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/दोमाना। दसवीं कक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू है। साफ्ट जोन में आने वाले स्कूलों में सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। साॅफ्ट जोन में 1.43 लाख के करीब विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रही।
दसवीं से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी दसवीं बोर्ड में हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र भी इसी परीक्षा के लिए बनाए गए हैं। शहर में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परेड, शास्त्रीनगर, मुबारक मंडी, कैनाल रोड, गांधीनगर, सतवारी सहित अन्य स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैँ। कश्मीर संभाग के साफ्ट जोन में आने वाले स्कूलों में भी परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र सिलेबस से आए थे। अब 13 मार्च को होम साइंस विषय की परीक्षा है। वहीं 12वीं कक्षा में साइंस संकाय में केमिस्ट्री, आर्ट्स में संस्कृति, इकोनामिक्स विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

उधर, मढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को गाड़ियों की कमी के चलते घर से दूर स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। ज्यादा दिक्कत छात्राओं को आं रही है। ऐसा ही कुछ मढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर देखने को मिला। यह परीक्षा केंद्र मढ़ के अलावा हल्का हिरे चक, टोकरिया और चाफर चक के अलावा कई अन्य क्षेत्रों के बच्चों लिए काफी दूर है। यह परीक्षा केंद्र उनके क्षेत्र से करीब 6 से 7 किलोमीटर दूर है तथा उन्हें इस रूट पर समय पर यात्री वाहन न मिलने से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। वहीं परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed