फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clashes in shopian, women's death, more than dozen injured after encounter

J&K: शोपियां में मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा, महिला की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल

Wed, 20 Dec 2017 08:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 20 Dec 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
clashes in shopian, women's death, more than dozen injured after encounter
- फोटो : FILE PHOTO
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार देर रात मुठभेड़ में जैश के एक पाकिस्तानी समेत दो आतंकियों के मारे जाने के बाद मंगलवार को हिंसा भड़क उठी। लोगों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे भी बात नहीं बनी तो फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान क्रास फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं। हिंसा को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा तथा रेल सेवा ठप रही। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से दो एके-56 राइफल, हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में सेना तथा पुलिस के एक-एक जवान घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


जिले के वानीपोरा इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार की शाम सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। इस दौरान आतंकी के परिवार वालों के आग्रह पर उन्हें समर्पण के लिए कहा गया। समर्पण करने की बजाय उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला तीसरा आतंकी

clashes in shopian, women's death, more than dozen injured after encounter

तीसरा आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। मंगलवार की सुबह आपरेशन के दौरान आस-पास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर पथराव करने लगे।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार इस दौरान क्रास फायरिंग में मंजूर अहमद मीर की पत्नी रूबी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे पुलवामा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही दर्जनभर लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर है। उधर, तनवीर के जनाजे में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। 

अलगाववादियों का आज बंद का आह्वान

clashes in shopian, women's death, more than dozen injured after encounter

मुठभेड़ में स्थानीय युवाओं के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के ज्वाइंट रेजीस्टेंस लीडरशिप की ओर से बंद का आह्वान किया गया है।

इसको देखते हुए घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बनिहाल से बारामुला के बीच रेल सेवा भी स्थगित कर दी गई है। 

जैश ने दी श्रद्धांजलि
जैश ने मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों को श्रद्धांजलि दी है। जैश के प्रवक्ता के अनुसार शोपियां के लोगों ने बहादुरी के साथ सुरक्षा बलों का प्रतिरोध किया। घाटी से सेना की वापसी तक जेहाद का सिलसिला जारी रहेगा। 

मारे गए आतंकी कई मामलों में थे शामिल
मारे गए दोनों आतंकियों की शिनाख्त पाकिस्तान के अली उर्फ कारी तथा शोपियां के बटामुरान के तनवीर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों कई मामलों में शामिल थे। हाल ही में 11 दिसंबर को शोपियां के पोजू में जेके बैंक के कैश वैन पर हमले में भी दोनों शामिल थे जिसमें बैंक के दो गार्ड की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed