फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clashes in pahalgam of anantnag in south kashmir

कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शन

Sat, 10 Jun 2017 01:13 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 10 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
clashes in pahalgam of anantnag in south kashmir
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर में एक बार फिर सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शन की घटना होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान दक्षिण कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना को अनंतनाग जिले के पहलगाम में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

विज्ञापन


इस तलाशी अभियान के दौरान ही इलाके में व्यापक हिंसक प्रदर्शन होने की बात सामने आई है जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। जानकारी के अनुसार इलाके में तनाव के माहौल को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3-4 आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद ऑपरेशन

clashes in pahalgam of anantnag in south kashmir
सेना का सर्च आपरेशन - फोटो : File Photo
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में 3-4 आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

सूत्रों के मुताबिक जिन आतंकियों के मौजूदगी के शक के बाद आपरेशन शुरू किया गया है उनका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है। हालांकि सेना की ओर से अब तक इस बारे में कोई बयान नहीं आ सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed