{"_id":"59ff03294f1c1bc8678b9613","slug":"clashes-erupt-during-cordon-and-search-operation-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर चले पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर चले पत्थर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 05 Nov 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के मुंघामा इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकियों कि मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों कि तलाश में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन में खलल डालते हुए सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले दागे जिससे इलाके में हिंसा भड़क उठी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सेना की 55 आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने कुछ आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के बाद मुघामा के डंगेर मोहल्ला को घेर लिया लेकिन इसी बीच स्थानीय युवाओं ने तलाशी अभियान में खलल डालने के उद्देश्य से पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घाटी में अक्सर आतंकियों के मददगार पत्थरबाज के रूप में सामने आते है जिसका फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो जाते है।