{"_id":"ae93562723747169e1ac5eb327383232","slug":"clash-between-women-and-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए पुलिस-महिलाओं में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए पुलिस-महिलाओं में भिड़ंत
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से गुस्साई महिलाओं ने शनिवार को श्रीनगर के निशात इलाके में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। इसमें एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
डल झील के किनारे स्थित निशात इलाके में बिजली कटौती के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आईं। प्रदर्शन और धरने के चलते यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। यातायात बहाल करने के लिए पुलिस ने उन्हें वहां से धकेलने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस पर आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बहार होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
इस भिड़ंत में एक दर्जन महिलाओं को चोटें पहुंची हैं, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हुई हैं। गौरतलब है कि इलाके में बिजली विभाग द्वारा इंसुलेटेड सर्विस लाइन बिछाई जा रही है, जिससे बिजली की चोरी नहीं हो सकेगी।
फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोगों में काफी आक्रोश है।