फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clash between nc workers and BJP workers

NC और BJP कार्यकर्ताओं में चले डंडे

Sun, 07 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
clash between nc workers and BJP workers

बिश्नाह के चगड़ा इलाके में भाजपा की रैली में भाग लेकर लौट रहे कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान डंडे और लोहे के राड का जमकर उपयोग हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक सरपंच भी शामिल है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान नेकां के भी तीन लोग चोटिल होकर जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रैली में भाग लेने के बाद अभी कार्यकर्ता निकल ही रहे थे। इस दौरान लोग भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान  पहले से डंडों और रॉड से लैस 14-15 लोगों ने एकाएक भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच विजय सैनी (45) के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बड़े भाई सुभाष सैनी (55) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। उनके मुंह पर गंभीर चोट आई है। इसके अलावा सतपाल (42) भी हमले में जख्मी हो गए। इन तीनों को बिश्नाह से जीएमसी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

घायलों को लेकर जीएमसी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हमलावर नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता थे और भाजपा की रैली में शामिल होने के कारण उन पर हमला किया गया। बिश्नाह अस्पताल में भर्ती होने वाले नेकां के नंद लाल, संजीव कुमार और जोगिंदर सिंह सैनी को मरहम पट्टी के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


बिश्नाह एसएचओ नरेंद्र सिंह जम्वाल ने बताया कि दोनों गुटों में पहले से ही तनातनी थी। उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद जम्मू से तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता जीएमसी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed