{"_id":"8a16bce97638f3c0b6d1ab206ca32133","slug":"clash-between-nc-workers-and-bjp-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NC और BJP कार्यकर्ताओं में चले डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NC और BJP कार्यकर्ताओं में चले डंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह के चगड़ा इलाके में भाजपा की रैली में भाग लेकर लौट रहे कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान डंडे और लोहे के राड का जमकर उपयोग हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक सरपंच भी शामिल है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान नेकां के भी तीन लोग चोटिल होकर जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रैली में भाग लेने के बाद अभी कार्यकर्ता निकल ही रहे थे। इस दौरान लोग भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पहले से डंडों और रॉड से लैस 14-15 लोगों ने एकाएक भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच विजय सैनी (45) के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन
उनके बड़े भाई सुभाष सैनी (55) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। उनके मुंह पर गंभीर चोट आई है। इसके अलावा सतपाल (42) भी हमले में जख्मी हो गए। इन तीनों को बिश्नाह से जीएमसी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
घायलों को लेकर जीएमसी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हमलावर नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता थे और भाजपा की रैली में शामिल होने के कारण उन पर हमला किया गया। बिश्नाह अस्पताल में भर्ती होने वाले नेकां के नंद लाल, संजीव कुमार और जोगिंदर सिंह सैनी को मरहम पट्टी के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बिश्नाह एसएचओ नरेंद्र सिंह जम्वाल ने बताया कि दोनों गुटों में पहले से ही तनातनी थी। उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद जम्मू से तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता जीएमसी पहुंच गए।