फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ck naidu trophy

सीके नायडू ट्रॉफी : जेएंडके लड़खड़ाया, 108 रन पर आधी टीम आउट

विज्ञापन
ck naidu trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हैदराबाद की सधी गेंदबाजी के आगे जेएंडके की बल्लेबाजी लड़खड़ाती नजर आई। दिन का खेल खत्म होने तक आधी टीम 108 रन पर पैवेलियन लौट गई। हैदराबाद ने कप्तान हिमतेजा की शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी में 467 रन बनाए। जेएंडके अभी 359 रन से पीछे है।

जम्मू विश्वविद्यालय ग्राउंड में मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को हैदराबाद ने चार विकेट पर 279 रन से पारी शुरू की। 139 रन पर नॉटआउट रहे कप्तान हिमतेजा को मुजतबा ने बोल्ड कर जेएंडके को पांचवीं सफलता दिलाई। पारस राज ने 38, एम प्रत्युष ने 22, इल्यान सथानी ने 42 और नीतिन साई यादव ने 86 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जेएंडके के लिए वंशज शर्मा ने चार और मुजतबा युसुफ ने तीन विकेट चटकाए, जबकि विशाल कुमार को दो और कवल प्रीत सिंह को एक विकेट मिला। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। सलामी बल्लेबाज काजी जुनैद मसुद बिना खाता खोले भुवंगगिरी पुन्नैया का शिकार हुए। यावर हसन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। आर्या ठाकुर ने 25, और कन्हैया वाधवान ने 15 रन का योगदान दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान शिवांश शर्मा 6 रन और रिधम शून्य पर नाबाद हैं। हैदराबाद के लिए इल्यान सथानी ने दो विकेट लिए, जबकि भुवंगगिरी पुन्नैया, नीतिन साई यादव और जी. अनिकेत रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed