{"_id":"65aefb73f5c49be8040cf4b4","slug":"ck-naidu-trophy-jammu-news-c-10-jmu1037-287995-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू ट्रॉफी : जेएंडके ने बनाए 4 विकेट पर 177 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीके नायडू ट्रॉफी : जेएंडके ने बनाए 4 विकेट पर 177 रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 177 रन बनाए। टीम कर्नाटक से अभी भी 249 रन पीछे है। इससे पहले कर्नाटक की पहली पारी 426 रन पर समाप्त हुई।
अलुर क्रिकेट स्टेडियम कर्नाटक में सोमवार को कर्नाटक ने तीन विकेट पर 299 रन से पारी को आगे बढ़ाया। शतकवीर अनीस केवी (129) को अर्चित महाजन ने बोल्ड कर जेएंडके को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बाशीत बशीर ने विकेटकीपर क्रुतीक कृष्णा (8) और अनीश्वरन गौतम (29) को आउट किया। धीरज गौड़ा ने 63 गेंद पर नौ चौकों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि यशोवर्धन ने 21 रन बनाए। बाशीत बशीर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 25.2 ओवर में 75 रन पर पांच महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि मुजतबा युसुफ और अर्चित महाजन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, विशाल कुमार को एक विकेट मिला।
जेएंडके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 35 पर कवल प्रीत सिंह (8) के रूप में पहला विकेट गंवाया। आर्या ठाकुर (17) रन आउट के रूप में चलते बने। सलामी बल्लेबाज काजी जुनैद मसूद ने 59 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। 79 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद यावर हसन (67) और कन्हैया वाधवान ने मैच संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 122 गेंद पर 92 रन की साझेदारी हुई। कन्हैया वाधवान ने 63 गेंद पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। कप्तान शिवांश शर्मा क्रीज पर हैं। जेएंडके के लिए तीसरे दिन का खेल चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। छह विकेट में 249 रन बनाने हैं।