{"_id":"65b8b799eb41f1b01b0172c7","slug":"cj-jk-n-kotiswar-singh-administered-oath-of-office-to-justice-rahul-bharti-and-justice-moksha-khajuria-kazmi-a-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: जस्टिस भारती व मोक्षा बने हाई कोर्ट में स्थायी जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: जस्टिस भारती व मोक्षा बने हाई कोर्ट में स्थायी जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
Tue, 30 Jan 2024 02:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:17 PM IST
सार
मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने न्यायमूर्ति राहुल भारती और न्यायमूर्ति मोक्षा खजूरिया काजमी को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
विज्ञापन
jammu kashmir high court kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने न्यायमूर्ति राहुल भारती और न्यायमूर्ति मोक्षा खजूरिया काजमी को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय के जम्मू विंग में मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अज़ीम ने किया। इसमें न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान, न्यायमूर्ति संजीव कुमार, न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा, न्यायमूर्ति संजय धर, न्यायमूर्ति पुनीत गुप्ता, न्यायमूर्ति जावेद इकबाल ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया।
विज्ञापन