{"_id":"621fcf61e53b88214d0b1609","slug":"civic-animities-samba-news-jmu2549244168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे के नए बस अड्डा को खाली करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे के नए बस अड्डा को खाली करवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के नए बस अड्डा को खाली कराने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान नीलम सिंह संब्याल, कमल भट्टी, पूर्व सरपंच रीना चौधरी आदि ने बताया कि कस्बे की नगर परिषद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के ठेकेदार को नए बस अड्डा दस हजार महीने के किराए पर दे दिया था। ऐसे में मिनी व अन्य यात्री बसों को खड़ा करने के लिए कोई पार्क नहीं है।
उक्त यात्री वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खडे़ किए जा रहे है। जिससे आने जाने वालों को घंटों में जाम में फंसना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने कई बार नगर परिषद व जिला प्रशासन को अवगत करवाया है कि नए बस अड्डा को खाली करवाया जाए। मगर कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ रुपयों के खातिर कस्बा के नए बस अड्डा को किराए पर दे दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बस अड्डा को खाली नहीं करवाया गया तो स्थानीय लोग जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
वर्जन
नगर परिषद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के ठेकेदार को बस अड्डा का कुछ भाग किराए पर दिया था। एग्रीमेंट में लिखा था की जब जरूरत पडे़गी तो बस अड्डा खाली करना होगा। हमने एग्रीमेंट निरस्त कर दिया। जिस पर उन्होंने कोर्ट से स्टे ले लिया था। अब जिला उपायुक्त के साथ हाईवे अथारिटी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। मार्च में ही बस अड्डा को खाली करवाने के निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
-पवन कोहली, चेयरमैन नगर परिषद, सांबा