फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

मौसम ने बढ़ाई किसानों की दिक्कतें

विज्ञापन
civic animities
आरएस पुरा। खेतों में किसानों की गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। इस बीच मौसम का मिजाज बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वीरवार दोपहर में अचानक आई तेज आंधी व हल्की बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया। किसानों का कहना है कि अगर मौसम बिगड़ा तो उनको नुकसान होगा। हालांकि किसान देर रात तक कंबाइन मशीनों से अपनी फसल समेटने में जुटे रहे। किसान भयभीत हैं कि कहीं आंधी-तूफान और बारिश उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर मौसक ने अचानक पलटी मारी। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने से किसान चिंतित हो गए। बतादें कि किसानों को अब गेहूं की फसल घर पहुंचाने की चिंता है। अभी तक उपजिला आरएस पुरा में मात्र कुछ प्रतिशत ही फसल की कटाई हो पाई है। उल्लेखनीय है कि उपजिला आरएस पुरा गेहूं की मुख्य फसल पर निर्भर है। उपजिले में गेहूं की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक कुछ प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है। सीमांत किसान रोशन लाल ने बताया कि आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को क्षति हो सकती है। इससे जल्दी अपने गेहूं की कटाई करके फसल को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है। वीरवार दोपहर आंधी से अभी कुछ नुकसान तो हुआ है, लेकिन अगर इसी तरह मौसम का मिजाज रहा तो किसानों को भारी नुकसान की संभावना है। किसान ओेम प्रकाश ने बताया कि गेहूं की कटाई का काम तेजी से किया जा रहा है। अभी कुछ प्रतिशत ही गेहूं की फसल की कटाई हुई होगी। गेहूं कटाई के लिए श्रमिकों की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed