{"_id":"5fe4ff218ebc3e3d990cacd9","slug":"civic-animities-jammu-news-jmu2254548144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भलवाल ब्राह्मणा में मुख्य गली जर्जर हालत में, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भलवाल ब्राह्मणा में मुख्य गली जर्जर हालत में, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव भलवाल ब्राहमणा की मुख्य सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। गांव के लोगों के लिये गली से निकलना दूभर बना हुआ है। स्थानीय निवासी बुजुर्ग लोक राज ने बताया कि गली में कीचड़ और पानी भरा रहने से बुजुर्गों के लिए आने-जाने में काफी मुश्किल हो रही है। हर समय गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीण गोविंद राम, अश्वनी कुमार तथा विशाल शर्मा ने बताया कि गली के किनारों पर नाली नहीं होने से घरों का पानी गली में आ जाता है जिससे गली में कीचड़ और पानी भर जाने से गली की हालत जर्जर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने गली के दोनो किनारों पर नालियों का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गली को पक्का करने के लिये दो तीन बार तारकोल डाली गई है लेकिन गली के किनारों पर नालियों का निर्माण नही होने से घरों का पानी गली में आ जाता है और गली टूट जाती है।
लोगों ने बताया कि गली को दो से तीन बार पक्का करने के लिये तारकोल डाली गई है लेकिन नालियां नहीं होने से गली बार-बार टूट जाती है, जिससे सरकारी खजाने का दुरुपयोग हो रहा है ।
नाली बनाने के लिए जगह ही नहीं है
वहीं पंचायत के सरपंच डिंपल शर्मा ने बताया कि गली में नालियों का निर्माण करने के लिये जगह की कमी है क्योंकि जहां पर गली जर्जर हालत है वहां पर स्थानीय लोगों ने नालियों के निर्माण के लिये जगह ही नहीं छोड़ी है।