{"_id":"63a1cc85aa766c030848c410","slug":"civic-animities-jammu-city-news-jmu274765654","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नियमों की अवहेलना पर आठ वाहन जब्त, 448 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नियमों की अवहेलना पर आठ वाहन जब्त, 448 के काटे चालान
विज्ञापन
जम्मू। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ग्रामीण ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चार जिलों में आठ वाहन जब्त किए गए, जबकि 448 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान 1,64000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
सांबा और कठुआ चलाए गए अभियान में विशेष रूप से तेज गति, रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई की गई। खुद एसएसपी मोहन लाल कैथ और डीएसपी जावेद इकबाल तबस्सम ने कई जगहों पर नाके लगाए। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
इसी तरह से राजोरी और पुंछ में भी अभियान चलाया गया। यहां डीएसपी आफताब हुसैन की देखरेख में यातायात पुलिस की टीम के साथ सुरनकोट, मेंढर, बफलियाज, पुंछ, राजोरी में अभियान चलाया गया। इन सभी जगहों पर पुलिस ने 448 वाहनों के चालान काटे, जबकि आठ वाहनों को जब्त किया गया। इनके पास कोई दस्तावेज मान्य नहीं था।
विज्ञापन
चालान काटते वक्त शरीर पर कैमरा लगाने की दी है हिदायत
एसएसपी मोहन लाल कैथ ने कहा कि चालान काटने वाले कर्मियों को हिदायत दी गई है कि वह चालान काटते वक्त अपने शरीर पर कैमरा जरूर लगाकर रखें, ताकि पारदर्शिता से काम हो। यह भी कहा कि नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।