{"_id":"636ac13eaadeee662b4b290f","slug":"civic-animities-jammu-city-news-jmu2718757163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में पारदर्शिता की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में पारदर्शिता की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में पारदर्शिता की कमी
जम्मू। प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डीडीसी सदस्य मेहराज मलिक ने कही।
उन्होंने कहा कि नई बनाई जा रही सड़कें कुछ ही महीनों में जर्जर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सतही परिवहन महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में केवल सतही परिवहन अंतर-जिला संपर्क का साधन है। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क मार्ग ही कनेक्टिविटी का एकमात्र विकल्प है। अच्छी स्थिति न होने से कनेक्टिविटी के साथ हादसे का खतरा रहता है। चिनाब घाटी और पीर पंजाल क्षेत्र में सड़क नेटवर्क की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। कहा कि प्रदेश सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि सड़क निर्माण कार्यों में अत्यधिक पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। ब्यूरो